गुना में दिव्यांग महिला ने लगाया गैंगरेप का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार

गुना/ मोहित सोनी: जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र से एक दिव्यांग महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर गांव के चार लोगों पर घर में घुसकर गैंगरेप करने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

महिला का आरोप

पीड़िता के अनुसार उसके पति का करीब चार वर्ष पहले निधन हो चुका है। वह अपने छह वर्षीय बेटे के साथ गांव में रहती है। महिला का आरोप है कि 5 अप्रैल 2026 की रात करीब 2 बजे गांव के ही सत्तू पारदी, रामगोपाल पारदी, जंगू पारदी और कीर्ति पारदी जबरन उसके घर में घुस आए।

बच्चे को जान से मारने की धमकी

शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने पहले उसके बेटे को धमकाया। रामगोपाल पारदी ने कथित तौर पर बच्चे की कनपटी पर पिस्तौल तान दी, जबकि अन्य दो आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। इसी दौरान सत्तू पारदी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि वारदात के बाद सभी आरोपी उसे और उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों के डर के कारण वह लंबे समय तक शिकायत दर्ज नहीं करा सकी। अब उसने पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा और न्याय की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।

पीड़िता की शिकायत

फिलहाल यह आरोप पीड़िता की शिकायत पर आधारित हैं। मामले में पुलिस की ओर से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम और आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।

  • GUNA-GANGRAPE-DIVYANG-MAHILA-SP-COMPLAINT
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना