गुना: हनुमान टेकरी मंदिर ट्रस्ट ने बजरंग दल जिला संयोजक पर लगाए गंभीर आरोप, कार्रवाई की मांग

मोहित सोनी| गुना। शहर के प्रसिद्ध श्री हनुमान टेकरी मंदिर को लेकर विवाद गहरा गया है। मंदिर ट्रस्ट ने बजरंग दल के जिला संयोजक बृजेश प्रजापति पर निराधार आरोप लगाकर मंदिर की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में ट्रस्ट ने विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री को पत्र भेजकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

क्या है मामला?

ट्रस्ट के अनुसार, 12 जून 2026 को बृजेश प्रजापति ने जिलाधीश को एक पत्र सौंपकर मंदिर प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए थे। ट्रस्ट का दावा है कि बिना ठोस साक्ष्यों के लगाए गए इन आरोपों को मीडिया में प्रचारित कर मंदिर की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया।

ट्रस्ट ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

मंदिर ट्रस्ट का कहना है कि मंदिर का संचालन ट्रस्ट के नियमों और बायलॉज के अनुसार किया जा रहा है। ट्रस्ट ने करोड़ों रुपये की अनियमितता के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए खारिज किया है। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग राजनीतिक उद्देश्य से मंदिर को विवाद में लाने की कोशिश कर रहे हैं।

विश्व हिंदू परिषद से हस्तक्षेप की मांग

ट्रस्ट के अध्यक्ष नारायण लाल अग्रवाल और सचिव ओ.पी. बरौलिया ने विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई की मांग की है। यह पत्र बजरंग दल के प्रांतीय और क्षेत्रीय पदाधिकारियों को भी भेजा गया है, जिसके बाद यह विवाद संगठन स्तर तक पहुंच गया है।

  • guna-hanuman-tekri-temple-trust-bajrang-dal-dispute-letter
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना