छतरपुर के रेशंदीगिरि (नैनागिरि) जैन तीर्थ में देर रात वारदात; मंदिर की खिड़की काटकर घुसे चोर, ट्रस्ट ने अपराधियों की जानकारी देने वालों के लिए रखा नगद पुरस्कार

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध जैन तीर्थक्षेत्र रेशंदीगिरि (नैनागिरि) में एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई है। बीती 6-7 जुलाई 2026 की दरम्यानी रात अज्ञात बदमाशों ने भगवान महावीर स्वामी सरोवर में स्थित समवशरण जिनालय मंदिर को निशाना बनाते हुए दानपात्र से नकदी चोरी कर ली। घटना के बाद तीर्थ क्षेत्र में श्रद्धालुओं और ट्रस्ट प्रबंधन के बीच चिंता का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, चोरों ने पहले मंदिर की खिड़की काटकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद मंदिर में रखे दान पात्र (गुप्त भंडार) के ताले तोड़कर उसमें रखी नगदी लेकर फरार हो गए। सुबह जब मंदिर के पुजारी और ट्रस्ट से जुड़े लोग पहुंचे तो घटना का पता चला। तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

इस संबंध में ट्रस्ट कमेटी के मंत्री राजेश जैन रागी ने सभी श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के पास इस चोरी से संबंधित कोई पुख्ता जानकारी है, तो वह तत्काल ट्रस्ट या पुलिस को उपलब्ध कराए। ट्रस्ट कमेटी ने अपराधियों की गिरफ्तारी में मदद करने वाली विश्वसनीय सूचना देने वाले व्यक्ति को उचित नगद पारितोषिक देने की घोषणा की है। साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। गौरतलब है कि नैनागिरि जैन तीर्थ प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर के जैन श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। ऐसे धार्मिक स्थल पर बार-बार चोरी की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और जल्द खुलासे का दावा किया है।

ये भी पढ़े – छतरपुर में बीच सड़क वाहन खड़ा किया तो होगी कार्रवाई, ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया सख्त अभियान

  • chhatarpur-nainagiri-jain-teerth-samavsharan-jinalaya-donation-box-theft-cash-stolen
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

    सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

    आगे पढ़ें
    राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

    डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया