उमरिया में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई अर्टिगा कार, 4 की मौके पर मौत, महिला गंभीर

उमरिया/ राकेश दर्दवंशी: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में गुरुवार सुबह नेशनल हाईवे-43 पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भरौला गांव के पास सिद्ध बाबा मंदिर के नजदीक एक अर्टिगा कार खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुबह 5 बजे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 5 बजे उमरिया कोतवाली थाना क्षेत्र के भरौला गांव में हुआ। अनुपपुर जिले के रहने वाले लोग अर्टिगा कार से सतना जिले के चित्रकूट धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी।

घंटों की मशक्कत के बाद निकाले गए शव

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए पुलिस और स्थानीय लोगों को घंटों तक मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद मृतकों के शव बाहर निकाले जा सके।

एक पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चे की मौत

हादसे में एक पुरुष, दो महिलाओं और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। इसके साथ ही इस भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। सभी मृतक अनुपपुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं और वे चित्रकूट धाम जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच और आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही उमरिया कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा सहित आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : http://सीहोर: खाद की कालाबाजारी से किसान बेहाल, यूरिया ₹900 और DAP ₹2000 तक बिकने के आरोप

  • umaria-nh43-road-accident-ertiga-truck-four-dead
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दिल्ली के ब्लाइंड मर्डर का आरोपी गिरफ्तार: मानेसर में दर्जी बनकर रह रहा था, 24 साल से बदलता रहा ठिकाना

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 24 साल पुराने…

    LPU बवाल पर CM भगवंत मान सख्त: DGP को मौके पर भेजा, छात्राओं के आरोपों की होगी जांच

    पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्र…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना