भोपाल: दिशा समिति की बैठक में विकास कार्यों पर नाराजगी, जनप्रतिनिधियों ने नगर निगम की कार्यशैली पर उठाए सवाल

भोपाल। आदि मिश्रा | कलेक्टर कार्यालय में आयोजित दिशा (DISHA) समिति की बैठक में विकास कार्यों की प्रगति और शहर में चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई। बैठक में सड़क निर्माण, अमृत 2.0 परियोजना और नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल उठाए गए।

सड़कों की बार-बार खुदाई पर सवाल

बैठक के दौरान दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर में बिना समन्वय के कहीं भी सड़कें खोद दी जाती हैं। एक विभाग के काम के बाद दूसरा विभाग फिर से उसी सड़क की खुदाई कर देता है, जिससे आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है।

अमृत 2.0 परियोजना पर भी चर्चा

बैठक में अमृत 2.0 परियोजना के कार्यों और उनकी प्रगति को लेकर भी सवाल उठाए गए। जनप्रतिनिधियों ने परियोजनाओं को समय पर और बेहतर समन्वय के साथ पूरा करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

नगर निगम आयुक्त ने मानी कमियां

भोपाल नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने बैठक के दौरान कुछ कमियों को स्वीकार करते हुए कहा कि व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा।

ये रहे बैठक में मौजूद

बैठक में भोपाल सांसद आलोक शर्मा, भाजपा विधायक भगवानदास सबनानी, कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद, आतिफ अकील, कलेक्टर तथा भोपाल नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

  • bhopal-disha-meeting-corporation-working-amrut-2-project-questions
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना