MP Weather: जुलाई की झमाझम से बदला मौसम, मध्य प्रदेश में सामान्य से 10% अधिक बारिश

भोपाल। जुलाई की लगातार बारिश से मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। राज्य में अब तक सामान्य से करीब 10 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

इन जिलों में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग ने रायसेन, सागर, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, दतिया, ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी, श्योपुर, अशोकनगर और गुना समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। कुछ क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

नदी-नाले उफान पर, किसानों को राहत

लगातार बारिश से प्रदेश के कई नदी-नाले उफान पर हैं। वहीं, खरीफ फसलों की बुवाई कर चुके किसानों को इस बारिश से राहत मिली है। हालांकि निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका भी बनी हुई है।

प्रशासन ने जारी की सलाह

मौसम विभाग और प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, बिजली गिरने की आशंका के समय खुले स्थानों में न रुकने और नदी-नालों के पास जाने से बचने की अपील की है।

यह भी पढ़े: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी से ड्रग्स नेटवर्क मामले में पूछताछ

  • mp-weather-heavy-rainfall-monsoon-update-next-four-days-forecast
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना