
इंदौर। इंदौर में आयोजित स्टार्टअप कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं, स्टार्टअप उद्यमियों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स से संवाद किया। इस दौरान कई इंफ्लूएंसर्स ने इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक बंद होने और रीच कम होने की समस्या मुख्यमंत्री के सामने रखी।
इंफ्लूएंसर्स ने कहा कि बिना किसी स्पष्ट कारण के उनके इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड या बंद हो रहे हैं, जिससे उनके काम और आय पर असर पड़ रहा है। उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए सरकार से सहयोग की मांग की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं की बात ध्यान से सुनी और कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े ऐसे मुद्दों को संबंधित स्तर पर उठाया जाएगा। उन्होंने युवाओं से नवाचार, स्टार्टअप और डिजिटल क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान भी किया।
स्टार्टअप कॉन्फ्रेंस में बड़ी संख्या में युवा, कंटेंट क्रिएटर्स, स्टार्टअप फाउंडर्स और डिजिटल क्रिएटर्स शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान नवाचार, रोजगार और डिजिटल इकोनॉमी को लेकर भी चर्चा की गई।
इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ा मुद्दा सामने आने के बाद सोशल मीडिया क्रिएटर्स के बीच इस विषय को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है।
यह भी पढ़े: दतिया: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद भाजपा में हलचल, ब्राह्मण नेतृत्व पर तेज हुई चर्चा
- cm-mohan-yadav-indore-instagram-account-issue-influencers-startup-conference









