विश्व जनसंख्या दिवस पर सागर जिला चिकित्सालय में निकली जागरूकता रैली, ‘छोटा परिवार, स्वस्थ परिवार’ का दिया संदेश

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट:  विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शनिवार को सागर जिला चिकित्सालय में जनसंख्या स्थिरीकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को परिवार कल्याण योजनाओं, छोटे परिवार के लाभ और सुरक्षित मातृत्व के महत्व से अवगत कराना था।

सीएमएचओ ने दिखाई हरी झंडी, जनजागरूकता का दिया संदेश

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. देवेश पटैरिया ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण और संतुलित विकास के लिए जनसंख्या स्थिरीकरण आवश्यक है। उन्होंने लोगों से परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने और सरकार द्वारा संचालित परिवार कल्याण योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और शिक्षित समाज के निर्माण में छोटे परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यदि परिवार सीमित होगा तो बच्चों को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर भविष्य उपलब्ध कराया जा सकेगा।

ये भी पढ़े – सागर नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार तक स्थगित, विधायक शैलेन्द्र जैन के आश्वासन के बाद आंदोलन टला

विशेषज्ञों ने दी परिवार नियोजन की विस्तृत जानकारी

रैली के समापन के बाद जिला चिकित्सालय परिसर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने परिवार नियोजन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। डॉ. ज्योति चौहान ने परिवार कल्याण कार्यक्रमों के सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि परिवार नियोजन केवल जनसंख्या नियंत्रण का माध्यम नहीं, बल्कि माताओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य का भी आधार है। उन्होंने लोगों से अस्थायी और स्थायी दोनों प्रकार के परिवार नियोजन साधनों की सही जानकारी प्राप्त कर उनका उपयोग करने की अपील की।

वहीं जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. आर.एस. जयंत ने नसबंदी सहित परिवार नियोजन के स्थायी उपायों की वैज्ञानिक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से सुरक्षित और प्रभावी तरीके उपलब्ध हैं तथा लोगों को भ्रांतियों से बचते हुए विशेषज्ञों की सलाह लेनी चाहिए।

‘छोटा परिवार, स्वस्थ परिवार’ का लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि वे परिवार नियोजन और जनसंख्या स्थिरीकरण का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाएंगे तथा अधिक से अधिक लोगों को परिवार कल्याण कार्यक्रमों से जोड़ने का प्रयास करेंगे।

बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी और छात्र रहे मौजूद

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, चिकित्सक, मेडिकल छात्र, आशा कार्यकर्ता तथा विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. देवेश पटैरिया, डॉ. ज्योति चौहान, डॉ. अचला जैन, डॉ. हेमंत कोष्टी, डॉ. संतोष पटेल, आर.के. जड़िया, जॉली साबू, अभिषेक (एफआरएचएस इंडिया), उषा सेठी, सौरभ जैन, डी.पी. राय, हेमराज, विकास भूरिया, नितिन, वैशाली, क्रांति, अशफाक खान, सुशील, अर्बन आशा कार्यकर्ता, बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) के छात्र-छात्राएं तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। विश्व जनसंख्या दिवस पर आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग ने आमजन को यह संदेश दिया कि छोटा परिवार न केवल स्वस्थ परिवार की पहचान है, बल्कि समाज और राष्ट्र के सतत विकास की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

ये भी पढ़े – सागर: जर्जर मकान की छत का प्लास्टर गिरने से 6 साल की बच्ची की मौत

  • world-population-day-awareness-rally-held-at-sagar-district-hospital-promotes-small-family-healthy-family-message
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

    सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

    आगे पढ़ें
    राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

    डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया