रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 11 ग्राम MDMA के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, ₹1.10 लाख का मादक पदार्थ जब्त

रतलाम: जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना माणकचौक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 11 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ एमडीएमए बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब ₹1 लाख 10 हजार बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसके सप्लाई नेटवर्क और अन्य तस्करों की तलाश शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री और परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पंद्रो तथा नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना माणकचौक पुलिस ने यह कार्रवाई की।

ये भी पढ़े – रतलाम जिले में अब तक 228.38 मिमी औसत बारिश दर्ज, पिछले 24 घंटे में 3 मिमी वर्षा

थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान के नेतृत्व में गठित विशेष टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर क्षेत्र में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शादाब उर्फ भूरा पिता लईक अहमद खोखर (40 वर्ष), निवासी अशोक नगर, रतलाम बताया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 11 ग्राम एमडीएमए बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर ही मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में थाना माणकचौक में अपराध क्रमांक 372/2026 के तहत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि एमडीएमए कहां से लाया गया, इसे किसे सप्लाई किया जाना था और इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी शादाब उर्फ भूरा कोई नया अपराधी नहीं है। उसके खिलाफ पहले से हत्या के प्रयास, जुआ, दहेज प्रताड़ना और एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में चार आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वर्तमान मामले को मिलाकर उसके खिलाफ कुल पांच आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं।

पुलिस के अनुसार जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान, उपनिरीक्षक शांतिलाल चौहान, प्रधान आरक्षक राजसिंह, विजय झोडिया, दीपक बोरासी, राजेश मईडा तथा आरक्षक महेश मईडा, मनोहर सिंह, हेमंत यादव, जीवन विश्वकर्मा, अविनाश मिश्रा, संदीप शर्मा, खिलाड़ी जाट एवं महिला आरक्षक प्रवीणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़े – रतलाम में प्रशासन की स्कूल संचालकों के साथ अहम बैठक, छात्र सुरक्षा और स्कूल बसों के लिए जारी हुए सख्त दिशा-निर्देश

  • ratlam-police-arrest-history-sheeter-with-11-grams-mdma-worth-rs-1-10-lakh-under-ndps-act
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

    सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

    आगे पढ़ें
    राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

    डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया