उमरिया पुलिस ने चोरी का मामला सुलझाया, आरोपी गिरफ्तार; अनाज, बर्तन और नकदी बरामद

उमरिया/राकेश दर्दवंशी की रिपोर्ट:  जिले की इंदवार थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया सामान बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय भागवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक शर्मा तथा एसडीओपी उमरिया पी.एस. परस्ते के मार्गदर्शन में की गई।

पुलिस के अनुसार 6 जुलाई 2026 को ग्राम धनवाही निवासी गोकरण लोनी ने थाना इंदवार में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उसके बड़े बेटे के सूने मकान की छत की सीट हटाकर घर में घुस गया और वहां रखे बर्तन, अनाज तथा नकदी चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर थाना इंदवार में अपराध क्रमांक 262/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(ए) और 331(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम धनवाही निवासी 32 वर्षीय कुलदीप कुमार लोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी की संलिप्तता सामने आने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया

123.200 किलोग्राम गेहूं, 33 किलोग्राम चावल, 9.200 किलोग्राम धनिया, 20 किलोग्राम उड़द, पांच कांसे के लोटे, एक कांसे का गिलास, पांच कांसे की कटोरियां, 15 स्टील के गिलास, 25 स्टील की कटोरियां, 16 स्टील की चम्मच तथा नकद राशि बरामद की है। पुलिस ने बरामद सामान जब्त कर आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नंदलाल धुर्वे, सहायक उपनिरीक्षक मोहम्मद जशन, प्रधान आरक्षक आकाश दास और आरक्षक भूपेंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़े – उमरिया के कारोबारी से 50 लाख की रंगदारी मांगने का मामला, पुलिस ने दर्ज की FIR

  • umaria-indwar-police-solve-theft-case-accused-arrested-stolen-grains-utensils-cash-recovered
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना