जावरा शासकीय अस्पताल में पहली बार सफल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी, डॉ. पहाड़िया सम्मानित

जावरा: रतलाम जिले के जावरा शासकीय अस्पताल ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार कूल्हा बदलने (हिप रिप्लेसमेंट) का सफल ऑपरेशन किया है। इस सफलता को अस्पताल के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है। ऑपरेशन माननीय विधायक राजेंद्र पांडे के प्रयासों, शासकीय अस्पताल के प्रभारी डॉ. पहाड़िया के मार्गदर्शन एवं निगरानी तथा डॉ. अजय सिंह राठौड़ की चिकित्सकीय टीम के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में विधायक राजेंद्र पांडे के निवास पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश राज्य कमेटी की ओर से शासकीय अस्पताल के प्रभारी डॉ. पहाड़िया का साफा बांधकर एवं सम्मान-पत्र भेंट कर अभिनंदन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जावरा शासकीय अस्पताल में पहली बार हिप रिप्लेसमेंट जैसी जटिल सर्जरी का सफल होना क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इससे स्थानीय मरीजों को अब बेहतर इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

समारोह में भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी, मध्य प्रदेश राज्य कमेटी के संभागीय कोऑर्डिनेटर मुजम्मिल रजा, नईम भाई, आसिफ मिर्जा, अकरम भाई, अफसर बेग, नजीर कुरैशी और शकील चौहान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने चिकित्सकों की टीम और अस्पताल प्रशासन को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए इसे जावरा के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम बताया।

ये भी पढ़े – रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 11 ग्राम MDMA के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, ₹1.10 लाख का मादक पदार्थ जब्त

  • jaora-government-hospital-first-successful-hip-replacement-surgery-dr-pahadia-honoured
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    शिवपुरी में नरोत्तम मिश्रा का शायराना अंदाज, बोले- ‘ब्राह्मणों ने राज नहीं किया तो शोषण कैसे किया?’

    शिवपुरी में ब्राह्मण समाज के सम्मेलन में पूर्व गृह…

    इंदौर राजवाड़ा हादसे के बाद सिटी बसों की एंट्री बंद, तोड़फोड़ करने वालों पर FIR; ड्राइवर से पूछताछ में नया खुलासा

    राजवाड़ा चौक पर सिटी बस हादसे के बाद प्रशासन…

    You Missed

    Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; जानें क्यों बदला फैसला

    Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; जानें क्यों बदला फैसला

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला