5 साल से फरार स्थायी वारंटी हाथरस से गिरफ्तार, दतिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दतिया/संतोष चंसौलिया की रिपोर्ट: पुलिस ने करीब पांच वर्षों से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी लंबे समय से न्यायालय द्वारा जारी स्थायी वारंट के बावजूद गिरफ्तारी से बच रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी सेवढ़ा अजय चानना के नेतृत्व में जिलेभर में फरार आरोपियों और स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना डीपार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि स्थायी वारंटी बृजेश बघेल उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के ग्राम खेड़ा सुल्तानपुरा में छिपा हुआ है।

ये भी पढ़े  – दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को बनाया उम्मीदवार, शिवसेना (UBT) ने नरोत्तम मिश्रा को दिया चुनाव लड़ने का ऑफर

सूचना के आधार पर थाना प्रभारी उप निरीक्षक यादवेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश पहुंचकर दबिश दी और आरोपी बृजेश बघेल (29) पुत्र राजेन्द्र सिंह बघेल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले करीब पांच वर्षों से फरार चल रहा था और उसके विरुद्ध न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को दतिया लाकर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक यादवेंद्र सिंह गुर्जर के साथ प्रधान आरक्षक रामकेश बघेल, आरक्षक प्रमोद गोयल एवं आरक्षक चालक देवेंद्र सिंह गुर्जर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में फरार आरोपियों और स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि न्यायालय में लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।

ये भी पढ़े  – दतिया उपचुनाव: डैमेज कंट्रोल में जुटी बीजेपी, सीएम हाउस में नरोत्तम मिश्रा की अहम बैठक; नाराज कार्यकर्ताओं को साधने पर मंथन

  • 5-saal-se-farar-sthayi-warranty-hathras-se-giraftar-datia-police-big-action
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना