गुना: रुठियाई मार्ग पर GAIL के टैंकर में भीषण आग, प्रशासन अलर्ट; यातायात डायवर्ट

मोहित सोनी |गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में रुठियाई मुख्य मार्ग स्थित पंचवटी होटल के पास रविवार को GAIL (गेल) के एक टैंकर में अचानक भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और यातायात को डायवर्ट कर दिया गया है।

आग बुझाने में जुटीं फायर ब्रिगेड की टीमें

घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने तत्काल एसडीएम, पुलिस बल और फायर ब्रिगेड को मौके पर भेजा। वहीं, GAIL की फायर टीम भी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

ये भी पढ़े – गुना में बन रहा भव्य भारत माता मंदिर, राष्ट्रप्रेम का बनेगा नया केंद्र

यातायात रोका, वैकल्पिक मार्ग से निकाले जा रहे वाहन

सुरक्षा के मद्देनजर रुठियाई मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई है। स्थिति सामान्य होने तक ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया गया है। प्रशासन का कहना है कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में आने के बाद ही यातायात बहाल किया जाएगा।

प्रशासन ने लोगों से की अपील

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे घटना स्थल के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें, ताकि राहत एवं बचाव कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए।

ये भी पढ़े – गुना: वीर दुर्गादास राठौर जयंती को भव्य बनाने की तैयारी, राठौर समाज की बैठक संपन्न

  • guna-gail-tanker-fire-ruthiyai-road-traffic-divert-emergency
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

आगे पढ़ें
राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया