
मोहित सोनी |गुना। मध्य प्रदेश के गुना शहर में राष्ट्रप्रेम और आस्था का प्रतीक बनने जा रहे भारत माता मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। बुल्लनपुरा चौराहे के पास बन रहे इस मंदिर को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है। मंदिर के निर्माण को क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान से जोड़कर देखा जा रहा है।
तेजी से चल रहा निर्माण कार्य
बुल्लनपुरा चौराहे के समीप स्थित मंदिर परिसर में इन दिनों निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। मंदिर की नींव और मुख्य ढांचे को आकार देने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। निर्माण से जुड़े लोगों का कहना है कि मंदिर का स्वरूप भव्य होगा और यह राष्ट्रभक्ति व सांस्कृतिक चेतना का प्रमुख केंद्र बनेगा।
स्थानीय लोगों में उत्साह
भारत माता मंदिर के निर्माण से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर बनने के बाद यह धार्मिक आस्था के साथ-साथ युवाओं में राष्ट्रप्रेम और सकारात्मक सोच का संदेश देने वाला महत्वपूर्ण स्थल बनेगा।
श्रद्धालुओं की बढ़ रही आवाजाही
निर्माण कार्य के दौरान भी बड़ी संख्या में लोग मंदिर स्थल पर पहुंचकर कार्य की प्रगति देख रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि मंदिर पूरा होने के बाद यह गुना के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों में शामिल हो सकता है।
ये भी पढ़े – लाड़ली बहना योजना की 38वीं किश्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं को मिले ₹1835 करोड़
- guna-bharat-mata-temple-construction-bullanpura-national-pride









