
छतरपुर/अमित अवस्थी। छतरपुर के थाना सिविल लाइन पुलिस ने बस कंडक्टर पर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
बस कंडक्टर पर किया था हमला
पुलिस के अनुसार, थाना सिविल लाइन क्षेत्र के पन्ना रोड स्थित आजाद चौक के पास एक बस कंडक्टर के साथ मारपीट कर धारदार हथियार से हमला किया गया था। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी।
फरार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देश पर गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दुर्गेश साहू पिता छिंगे साहू, निवासी आजाद चौक, नया पन्ना नाका, छतरपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है।
इन अधिकारियों की रही भूमिका
यह कार्रवाई नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय और उनकी पुलिस टीम ने की।
- chhatarpur-bus-conductor-knife-attack-accused-arrested-civil-line-police








