छतरपुर: लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पर अधिकारियों पर जुर्माना, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

छतरपुर।अमित अवस्थी| छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में समय-सीमा (टीएल) बैठक आयोजित हुई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी, स्वास्थ्य सेवाएं, स्कूली बसों की सुरक्षा, बारिश की तैयारियों और विकास कार्यों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने समय सीमा से बाहर लंबित मामलों पर कार्रवाई करते हुए तीन तहसीलदार, दो नायब तहसीलदार और तीन पंचायत सचिवों पर जुर्माना लगाया।

लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पर कार्रवाई

कलेक्टर ने समय सीमा से बाहर लंबित प्रकरणों को लेकर संबंधित अधिकारियों पर पेनल्टी लगाई। नायब तहसीलदार पठा पर 1000 रुपये, जबकि नायब तहसीलदार ज्यौराहा, तहसीलदार राजनगर, छतरपुर और गौरिहार सहित तीन पंचायत सचिवों पर 500-500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

स्कूली बसों और स्वास्थ्य सेवाओं की होगी सघन जांच

कलेक्टर ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) को स्कूल शिक्षा विभाग के साथ समन्वय कर निजी स्कूल बसों की सुरक्षा, फिटनेस और अन्य मानकों की सघन जांच के निर्देश दिए। साथ ही सभी स्वास्थ्य केंद्रों की सुविधाएं दुरुस्त रखने, डॉक्टरों और स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा राजस्व अधिकारियों को औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

बारिश से पहले तैयारियां पूरी करने के निर्देश

बैठक में बारिश के मौसम को देखते हुए सड़कों, पुल-पुलियों की मरम्मत, डूब प्रभावित क्षेत्रों में राहत व्यवस्था, जर्जर स्कूल और आंगनवाड़ी भवनों की पहचान तथा आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित करने और टीबी मरीजों को फूड बास्केट वितरित करने के निर्देश भी दिए गए।

निकायों और विकास कार्यों की समीक्षा

कलेक्टर ने निकायों में बेसमेंट निर्माण की अनुमति नहीं देने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा सीएम हेल्पलाइन, केन-बेतवा लिंक परियोजना, समग्र आईडी, सॉइल हेल्थ कार्ड, डीएमएफ परियोजनाओं, मशरूम और स्ट्रॉबेरी प्रोजेक्ट सहित विभिन्न योजनाओं की भी समीक्षा की।

ये भी पढ़े – दतिया उपचुनाव: डैमेज कंट्रोल में जुटी बीजेपी, सीएम हाउस में नरोत्तम मिश्रा की अहम बैठक; नाराज कार्यकर्ताओं को साधने पर मंथन

 
  • chhatarpur-collector-penalty-public-service-guarantee-tl-meeting-directives
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

आगे पढ़ें
राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया