भिंड में छात्रावासों का निरीक्षण करने पहुंचे आयोग अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

भिंड/ रामपाल कुशवाह: मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने दो दिवसीय भिंड प्रवास के दौरान विभिन्न शासकीय छात्रावासों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावासों में मिली अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। वहीं, एक छात्रावास अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी जारी किए।

रोशनदानों में जाली लगाने के भी निर्देश दिए

डॉ. जाटव ने सबसे पहले आईटीआई रोड स्थित शासकीय सीनियर उत्कृष्ट बालक छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन, कंप्यूटर कक्ष, पुस्तकालय, रसोई, साफ-सफाई, पेयजल और शौचालय व्यवस्था का अवलोकन किया। छात्रों से चर्चा के दौरान आरओ मशीन लंबे समय से खराब होने की शिकायत सामने आई, जिस पर उन्होंने अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। साथ ही परिसर में साफ-सफाई, खिड़कियों और रोशनदानों में जाली लगाने के भी निर्देश दिए।

संबंधित रिकॉर्ड जब्त करने के निर्देश

ये भी पढ़े – http://बुरहानपुर: घाघरला में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 500 पौधों का हुआ वृक्षारोपण

निरीक्षण के दौरान शासकीय जूनियर बालक छात्रावास के अधीक्षक कार्यालय में ऑडिट रजिस्टर और अन्य अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जाने पर उन्होंने सीनियर उत्कृष्ट छात्रावास अधीक्षक मनोज पावक को निलंबित करने तथा संबंधित रिकॉर्ड जब्त करने के निर्देश एसडीएम भिंड को दिए।

मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश

इसके बाद उन्होंने शासकीय महाविद्यालयीन कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया, जहां छात्राओं ने भोजन की गुणवत्ता और छात्रावास अधीक्षिका के व्यवहार को लेकर शिकायतें कीं। आयोग अध्यक्ष ने विभागीय अधिकारियों को पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

समाधान का भरोसा दिलाया

प्रवास के दौरान डॉ. कैलाश जाटव ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत छात्रावास परिसर में आम का पौधा भी लगाया। उन्होंने यदुनाथ नगर स्थित अनुसूचित जाति बहुल बस्ती का भ्रमण कर स्थानीय लोगों से समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया।

भेदभाव को समाप्त करने के लिए शासन को आवश्यक सुझाव

जिला पंचायत सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि आयोग का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना, अनुसूचित जाति वर्ग के कर्मचारियों और विद्यार्थियों की समस्याओं का निराकरण कराना तथा सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने के लिए शासन को आवश्यक सुझाव देना है।

इसके बाद सर्किट हाउस में आयोजित सामाजिक संवाद कार्यक्रम में उन्होंने अनुसूचित जाति समाज के प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों से चर्चा कर उनके सुझाव भी प्राप्त किए।

  • bhind-sc-commission-chairman-kailash-jatav-hostel-inspection-2026
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना