
दतिया/संतोष चंसौलिया की रिपोर्ट: जिले में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना उनाव पुलिस ने एक वर्ष से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी भांडेर पूनम चंद्र यादव के नेतृत्व में थाना उनाव पुलिस ने 14 जुलाई 2026 को कार्रवाई करते हुए स्थायी वारंटी किंग्स उर्फ बाबा (25 वर्ष) निवासी उनाव को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले एक वर्ष से फरार चल रहा था। लगातार की जा रही तलाश और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उनाव उप निरीक्षक यतेंद्र भदोरिया एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
ये भी पढ़े – दतिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹10 हजार का इनामी लुटेरा अवैध हथियार सहित गिरफ्तार, लूटकांड का खुलासा
- datia-unav-police-arrested-one-year-absconding-permanent-warrantee








