भिंड कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई, संयुक्त कलेक्टर ने 135 आवेदकों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

भिंड/रामपाल कुशवाह: भिंड कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर विनोद सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 135 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आवेदकों को की गई कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।

जनसुनवाई के दौरान डिप्टी कलेक्टर सुश्री कविता यादव ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्यक्रम में गंभीर बीमारी के इलाज के लिए आर्थिक सहायता, विद्युत बिलों में सुधार, हैंडपंपों के संधारण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सड़क दुर्घटना सहायता, हितग्राहीमूलक योजनाओं के लाभ, बीपीएल राशन कार्ड बनाने तथा भूमि पर अवैध कब्जे से जुड़े मामलों सहित विभिन्न समस्याओं के आवेदन प्राप्त हुए।

संयुक्त कलेक्टर विनोद सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर नियमानुसार शीघ्र निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए तथा प्रत्येक आवेदक को उसके आवेदन पर की गई कार्रवाई से अवगत कराया जाए। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – भिंड में अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

 
 
 
  • bhind-collectorate-public-hearing-135-applications-joint-collector-vinod-singh
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना