सागर में पैसों के विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, घास के नीचे छिपाया शव; विनायका पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट:  जिले में पैसों के विवाद के चलते एक बेटे द्वारा अपने ही पिता की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। विनायका थाना पुलिस ने हत्या के आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल सागर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार 13 जुलाई 2026 को ग्राम पिथौली निवासी 70 वर्षीय जगरानी रावत ने थाना विनायका में शिकायत दर्ज कराई कि उनके पति खज्जू रावत घर से निकले थे, जिन्हें उनका पुत्र फूल सिंह उर्फ फुल्लू रावत अपने साथ ले गया था। इसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटे। कुछ समय बाद गांव के समीप एक टपरिया में घास के नीचे उनका शव मिला। शव पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे प्रथम दृष्टया किसी भारी वस्तु से हमला कर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई।

ये भी पढ़े – बड़तूमा में बन रहा 101 करोड़ का संत रविदास मंदिर, आयोग सदस्य बारेलाल अहिरवार ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण

शिकायत के आधार पर थाना विनायका में अपराध क्रमांक 80/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) एवं 238(ए) के तहत मामला कायम कर विवेचना शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान मृतक के पुत्र फूल सिंह उर्फ फुल्लू रावत (35) को जंगल क्षेत्र से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि पैसों के विवाद के चलते उसने अपने पिता की हत्या कर दी और शव को टपरिया में घास के नीचे छिपा दिया, ताकि घटना का पता न चल सके।

पुलिस ने आरोपी के बयान की पुष्टि उपलब्ध तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर करते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय बंडा में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल सागर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विनायका उपनिरीक्षक भूपेंद्र विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक लोकमन राही, जयपाल सिंह घोष, बादल यादव, आरक्षक सोमेश मिश्रा, पुष्पेंद्र सेन तथा महिला आरक्षक रोशनी पांडे सहित थाना विनायका पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़े – सागर: पीएम-उषा परियोजना के तहत स्किल और सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण शुरू, विद्यार्थियों को मिलेंगे नए अवसर

 

  • sagar-son-murdered-father-over-money-dispute-body-hidden-under-grass-vinayaka-police-arrest
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

    नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

    आगे पढ़ें
    भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

    भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में