CBSE 3-Language Policy: सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम राहत देने से किया इनकार, अंग्रेजी को लेकर पूछा अहम सवाल

सीबीएसई (CBSE) की नई तीन-भाषा नीति को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि किसी नई भाषा को सीखना नुकसानदायक नहीं होता। साथ ही अदालत ने यह भी सवाल उठाया कि क्या अंग्रेजी को भारतीय भाषा माना जा सकता है?

कोर्ट ने क्या कहा?

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं ने दलील दी कि नई नीति के तहत छात्रों को दो भारतीय भाषाएं पढ़ना अनिवार्य किया गया है, जबकि कई स्कूलों में न तो पर्याप्त शिक्षक हैं और न ही सभी भाषाओं की पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध हैं। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल नीति पर रोक लगाने से इनकार करते हुए मामले की विस्तृत सुनवाई अगले सप्ताह तय की है।

अंग्रेजी पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

सुनवाई के दौरान अदालत ने टिप्पणी की कि इस बात पर फिर से विचार करने की जरूरत है कि क्या अंग्रेजी को भारतीय (स्वदेशी) भाषा माना जा सकता है। अदालत के इस सवाल के बाद भाषा नीति पर नई बहस शुरू हो गई है।

क्या है CBSE की नई भाषा नीति?

CBSE ने 2026-27 शैक्षणिक सत्र से कक्षा 9 के लिए तीन-भाषा व्यवस्था लागू की है। इसके तहत छात्रों को तीन भाषाएं पढ़नी होंगी, जिनमें कम से कम दो भारतीय भाषाएं शामिल होंगी। बोर्ड का कहना है कि यह व्यवस्था राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप लागू की गई है।

यह भी पढ़े: NEET Result से पहले छात्रों को बड़ी राहत, NMC ने 150 नई MBBS सीटों को दी मंजूरी

 

  • cbse-three-language-policy-supreme-court-interim-relief-english-question
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना