टेक होम राशन विवाद: प्रहलाद पटेल की आपत्ति पर निर्मला भूरिया का जवाब, बोलीं- बच्चों के हित में होगा फैसला

भोपाल।आदि मिश्रा | मध्य प्रदेश में टेक होम राशन (THR) व्यवस्था को लेकर जारी चर्चा के बीच महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) से टेक होम राशन की जिम्मेदारी महिला एवं बाल विकास विभाग को सौंपने को लेकर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल आंगनबाड़ी के बच्चों तक स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक भोजन पहुंचाना है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान निर्मला भूरिया ने कहा कि टेक होम राशन व्यवस्था में जो भी निर्णय लिया जाएगा, वह बच्चों और हितग्राहियों के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखकर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ाई जाएगी।

प्रहलाद पटेल की आपत्ति पर दिया जवाब

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल द्वारा टेक होम राशन व्यवस्था और प्लांट संचालन को लेकर उठाए गए सवालों पर मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि सरकार के भीतर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होना सामान्य प्रक्रिया है। अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद सामूहिक रूप से लेते हैं। उन्होंने कहा कि यदि व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता होगी तो आवश्यक बदलाव भी किए जाएंगे।

निर्मला भूरिया ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग नई व्यवस्था को पूरी जिम्मेदारी के साथ संचालित करने के लिए तैयार है और सभी पहलुओं का परीक्षण करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान उन्होंने भाजपा संगठन की नई व्यवस्था की भी सराहना की और कहा कि प्रदेश कार्यालय में आने वाले कार्यकर्ताओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जा रहा है। मंत्री ने दोहराया कि टेक होम राशन व्यवस्था को लेकर अंतिम निर्णय सरकार की निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही लिया जाएगा।

  • thr-controversy-nirmala-bhuria-replies-prahlad-patel-objections
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना