पलेरा में नगर परिषद का व्यापक वृक्षारोपण अभियान, अधिकारियों-जनप्रतिनिधियों ने लगाए छायादार और फलदार पौधे

पलेरा/टीकमगढ़ (दित्यपाल सिंह राजपूत की रिपोर्ट): पर्यावरण संरक्षण और नगर को हराभरा बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद पलेरा द्वारा बुधवार को व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नगर के विभिन्न स्थानों पर छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान नगर परिषद के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

अभियान का उद्देश्य नगर क्षेत्र में हरित क्षेत्र बढ़ाना, पर्यावरण संतुलन बनाए रखना और नागरिकों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना रहा। सभी ने सामूहिक रूप से विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में नगर परिषद की मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) शिबी उपाध्याय, नगर परिषद उपाध्यक्ष रानू तिवारी, सांसद प्रतिनिधि सुनील खटीक, पार्षद राज नापित, अनिल खटीक और रामकिशोर कुशवाहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश नायक, नगर परिषद की उपयंत्री मोनिका खरे, राजकुमार खरे, छत्रपाल प्रजापति, अरुण सोनी सहित नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – टीकमगढ़ में नशा मुक्ति अभियान तेज: देरी चौकी पुलिस ने बाजार और गांवों में चलाया जनजागरूकता अभियान

कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इस अवसर पर सीएमओ शिबी उपाध्याय ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी सभी की जिम्मेदारी है। यदि लगाए गए पौधों की सही तरीके से देखरेख की जाए, तो आने वाले वर्षों में यही पौधे नगर की हरियाली बढ़ाने, स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नगर परिषद ने नागरिकों से भी इस अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल का संकल्प ले। परिषद का लक्ष्य आने वाले समय में नगर के विभिन्न क्षेत्रों में और अधिक वृक्षारोपण कर पलेरा को हराभरा एवं स्वच्छ नगर बनाना है।

ये भी पढ़े – टीकमगढ़ में हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस कार्रवाई का इंतजार

  • tikamgarh-palera-nagar-parishad-tree-plantation-drive-green-environment-campaign
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना