प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: खरीफ फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक

टीकमगढ़/ दित्यपाल राजपूत: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2026 सीजन के लिए फसल बीमा पंजीयन शुरू हो गया है। कृषि विभाग ने किसानों से 31 जुलाई 2026 तक अपनी अधिसूचित फसलों का बीमा कराने की अपील की है। जिले में इस अवधि को फसल बीमा माह के रूप में मनाया जा रहा है, जिसके तहत तहसील और ग्राम पंचायत स्तर पर किसानों को योजना की जानकारी देकर बीमा कराने के लिए जागरूक किया जाएगा।

प्रीमियम का भुगतान राज्य और केंद्र सरकार द्वारा

उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास मनोज कश्यप ने बताया कि खरीफ मौसम में अधिसूचित अनाज, दलहन और तिलहन फसलों के लिए किसानों को बीमित राशि का केवल 2 प्रतिशत प्रीमियम जमा करना होगा। शेष प्रीमियम का भुगतान राज्य और केंद्र सरकार द्वारा किया जाएगा।

योजना सभी किसानों के लिए स्वैच्छिक है

उन्होंने बताया कि अधिसूचित क्षेत्रों में अधिसूचित फसलें उगाने वाले सभी किसान, जिनमें बटाईदार और कास्तकार भी शामिल हैं, योजना का लाभ लेने के पात्र हैं। योजना सभी किसानों के लिए स्वैच्छिक है, जबकि अल्पकालिक फसल ऋण लेने वाले किसानों का बीमा संबंधित बैंक के माध्यम से किया जाएगा।

यह भी पढ़े: https://brandwaani.in/sonam-wangchuk-hospitalisation-force-feeding-petition-delhi-high-court/

प्रमाण-पत्र और मोबाइल नंबर आवश्यक

अऋणी किसान अपनी फसलों का बीमा जिले की सहकारी समितियों, कॉमन सर्विस सेंटर, विभिन्न बैंकों या फसल बीमा पोर्टल के माध्यम से 31 जुलाई 2026 तक करा सकते हैं। इसके लिए भू-अधिकार पुस्तिका, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, स्वप्रमाणित बुआई प्रमाण-पत्र और मोबाइल नंबर आवश्यक होंगे।

कृषि विभाग ने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड धारक किसान यदि फसल परिवर्तन करना चाहते हैं तो वे 29 जुलाई 2026 तक इसकी सूचना अपने संबंधित बैंक में दे सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए

योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए किसान कृषि रक्षक हेल्पलाइन 14447, कृषि विभाग कार्यालय या अपने संबंधित तहसील के बीमा प्रतिनिधि से संपर्क कर सकते हैं।

  • tikamgarh-pm-fasal-bima-yojana-kharif-2026-last-date-31-july
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना