टीकमगढ़: खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध गिट्टी परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

टीकमगढ़/ दित्यपाल राजपूत: जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन में खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खनिज अधिकारी विपुल रावत के नेतृत्व में विभागीय अमले ने टीकमगढ़ क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया।

आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए

जांच के दौरान परसुआं रोड पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध रूप से गिट्टी का परिवहन करते हुए पकड़ी गई। वाहन चालक से खनिज परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके बाद खनिज विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया।

प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच

ये भी पढ़े –https://brandwaani.in/kylian-mbappe-misses-third-world-cup-final-golden-boot-race-continues/

जब्त किए गए वाहन को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए देहात पुलिस थाना की अभिरक्षा में रखा गया है। विभाग द्वारा प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

सख्त कानूनी कार्रवाई जारी

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में लगातार निगरानी रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

निर्धारित नियमों का पालन

प्रशासन ने खनिज कारोबार से जुड़े लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करते हुए ही खनिजों का उत्खनन एवं परिवहन करें। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर वाहन जब्ती, जुर्माना तथा अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • tikamgarh-illegal-gravel-transport-tractor-seized-mining-department-action
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना