‘फौजी’ से प्रभास का दमदार पोस्टर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

साउथ सुपरस्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘फौजी’ (Fauzi) का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर में प्रभास खून से सने चेहरे और दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। यह पीरियड एक्शन ड्रामा 3 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म का निर्देशन हनु राघवपुडी कर रहे हैं। ‘फौजी’ ब्रिटिश शासन के दौर की पृष्ठभूमि पर आधारित एक पीरियड ड्रामा है, जिसमें प्रभास एक बहादुर सैनिक की भूमिका निभाते नजर आएंगे। नए पोस्टर के साथ फिल्म का टैगलाइन “The Rebellion Begins” भी सामने आया है, जिसने प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है।

फिल्म में प्रभास के साथ इमानवी मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आएंगी। इसके अलावा मिथुन चक्रवर्ती और जया प्रदा भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्माण Mythri Movie Makers ने किया है, जबकि इसे T-Series प्रस्तुत कर रही है। संगीत विशाल चंद्रशेखर ने दिया है।

‘द राजा साब’ के बाद प्रभास की यह अगली बड़ी रिलीज मानी जा रही है। फिल्म के पोस्टर और रिलीज डेट की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर #Fauzi ट्रेंड करने लगा और फैंस ने प्रभास के नए अवतार की जमकर तारीफ की।

यह भी पढ़े: http://‘मैं फुनसुख वांगडू नहीं हूं’: जब सोनम वांगचुक ने ‘3 Idiots’ पर केस न करने की बताई वजह

  • prabhas-fauzi-new-poster-release-date-december-2026-announced
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना