भोपाल के तालाबों की नियमित सफाई जारी, गाद हटाकर बढ़ाई जा रही जल संग्रहण क्षमता

भोपाल। नगर निगम भोपाल शहर के तालाबों और अन्य जल संरचनाओं की स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण के लिए लगातार सफाई अभियान चला रहा है। निगम द्वारा तालाबों से गाद, मिट्टी और कचरा निकालने का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है, ताकि जल स्रोत स्वच्छ बने रहें और उनकी जल संग्रहण क्षमता भी बढ़ सके।

नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर झील संरक्षण प्रकोष्ठ द्वारा शहर के विभिन्न तालाबों और जल संरचनाओं की सफाई का कार्य किया जा रहा है। आवश्यकता के अनुसार जेसीबी और पोकलेन मशीनों की मदद से तालाबों से गाद और मिट्टी निकाली जा रही है।

निगम ने स्पष्ट किया है कि सफाई के दौरान निकलने वाली गीली गाद (सिल्ट) को तुरंत हटाना संभव नहीं होता। इसलिए उसे पहले तालाब के किनारों पर सूखने के लिए रखा जाता है। सूखने के बाद इस गाद और मिट्टी को उठाकर अन्य स्थानों पर डम्प किया जाता है।

नगर निगम के अनुसार, इस अभियान से तालाबों का सौंदर्यीकरण होने के साथ-साथ उनकी जल संग्रहण क्षमता भी बढ़ रही है, जिससे वर्षा जल संरक्षण में मदद मिलेगी और शहर की जल संरचनाएं अधिक प्रभावी बन सकेंगी।

  • bhopal-lakes-cleaning-desilting-water-storage-capacity-enhanced-by-municipal-corporation
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना