विधायक शैलेन्द्र जैन के जन्मोत्सव पर लगा रक्तदान शिविर, 53 युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: सागर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन के जन्मोत्सव के अवसर पर मानव सेवा के उद्देश्य से भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन एवं लीगल राइट्स काउंसिल ऑफ इंडिया की प्रदेश अध्यक्ष अनुश्री शैलेन्द्र कुमार जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, शहडोल संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, देवरी के वरिष्ठ समाजसेवी अलकेश जैन सहित अनेक अतिथियों ने रक्तदान शिविर का अवलोकन किया और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

53 युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मेघा दुबे, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन सहित कुल 53 युवाओं और कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया और कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।

ये भी पढ़े – 5 घंटे की तालाबंदी के आगे झुका प्रशासन: 7 दिन में अतिक्रमण हटाने का लिखित आश्वासन

भाग्योदय तीर्थ धर्मार्थ ट्रस्ट की टीम ने संभाली व्यवस्था

रक्त संग्रह की पूरी व्यवस्था भाग्योदय तीर्थ धर्मार्थ ट्रस्ट, सागर की चिकित्सकीय टीम ने संभाली। डॉ. ऋषभ जैन, नीरज जैन, रक्तवीर समीर जैन, पवन जैन, रविकांत जैन, भूपेंद्र पटेल, ओम गर्ग, कृष्णवीर मिश्रा सहित पूरी टीम ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण, वजन, रक्तचाप और अन्य आवश्यक जांच के बाद रक्त संग्रह किया।

वातानुकूलित परिसर में की गई विशेष व्यवस्था

शिविर के लिए वातानुकूलित परिसर में आठ बेड लगाए गए थे। रक्तदाताओं की सुविधा के लिए मौसम के अनुरूप पेय पदार्थ और पौष्टिक अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई थी, जिससे रक्तदान के बाद उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।

कार्यक्रम प्रभारी ने दी जानकारी

कार्यक्रम प्रभारी नितिन सोनी ने बताया कि शिविर में मेघा दुबे, दुष्यंत यादव, प्रियांशु गुप्ता, रामसिंह अहिरवार, आयुष्मान, जगदीश, शोएब हुसैन, निखिल, शिवम सूर्यवंशी, विकास केशरवानी, नरेंद्र नामदेव, शरद अहिरवार, राजकुमार, राहुल खटीक, विशाल खटीक, विशाल जैन, मयंक राज, अनूप बुधवानी, रेखा जैन, मनोज रैकवार, अनिकेत यादव, सोनू बेन, विक्की गुप्ता, शरद मोहन दुबे, सत्यम सोनी, कैलाश कुमार हसानी, श्रीकांत जैन, अंशुल गुप्ता सहित कुल 53 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। कार्यक्रम के अंत में विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों, स्वयंसेवकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की सेवा के ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

ये भी पढ़े – सागर: स्कूल बैग खोलते ही निकली फुफकारती नागिन, शिक्षक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

  • sagar-mla-shailendra-kumar-jain-birthday-blood-donation-camp-53-volunteers-donate-blood
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना