दतिया में 7 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, ग्वालियर में दबिश देकर पुलिस ने दबोचा

दतिया/संतोष चंसौलिया: जिले में विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र लागू आदर्श आचार संहिता के दौरान फरार आरोपियों और स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीपार थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सात वर्षों से फरार एक स्थायी वारंटी को ग्वालियर में दबिश देकर गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी सेवढ़ा अजय चानना के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी सुनील उर्फ अनिल बाथम पुत्र वीरसिंह उर्फ कन्नू बाथम, निवासी मुड़ियनकुआ, दतिया, ग्वालियर क्षेत्र में मौजूद है। सूचना मिलते ही डीपार थाना पुलिस की टीम ने ग्वालियर पहुंचकर दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पिछले सात वर्षों से न्यायालय द्वारा जारी स्थायी वारंट के बावजूद फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे नियमानुसार न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की गई। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक यादवेंद्र सिंह गुर्जर, आरक्षक राहुल पक्षवार, आरक्षक चालक देवेंद्र सिंह गुर्जर, साइबर आरक्षक वीरेंद्र तथा आरक्षक शुभम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि जिले में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

ये भी पढ़े – दतिया उपचुनाव से पहले आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 710 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त; 800 किलो गुड़ लहान नष्ट

 
  • datia-deepar-police-arrests-absconding-permanent-warrant-accused-after-seven-years
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

    सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

    आगे पढ़ें
    राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

    डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया