मैहर: ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत विद्यार्थियों से संवाद, प्रभारी मंत्री ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ

मैहर/ देवेश शर्मा: मध्य प्रदेश शासन और पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में संचालित ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत मैहर पुलिस ने विद्यार्थियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग और शिक्षा विभाग के सहयोग से संदीपनी विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया और नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन की प्रभारी मंत्री श्रीमती राधा सिंह, मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, जिला कलेक्टर श्रीमती विदिशा मुखर्जी सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक मैहर अवधेश प्रताप सिंह ने की।

अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा

पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान केवल पुलिस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूरे समाज का जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, चरित्र, परिवार और भविष्य को नुकसान पहुंचाता है। पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है, वहीं युवाओं को जागरूक करना भी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

यह भी पढ़े:मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने का प्रयास, OBC महासभा के कई कार्यकर्ता गिरफ्तार

उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे किसी भी तरह के प्रलोभन में न आएं और नशे को पहली बार ही ‘ना’ कहें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को नशे की जगह अपने सपनों और लक्ष्यों को जीवन का उद्देश्य बनाना चाहिए।

शिक्षकों के मार्गदर्शन का सम्मान

जिला कलेक्टर विदिशा मुखर्जी ने विद्यार्थियों से सकारात्मक सोच रखने, अच्छे मित्रों का चयन करने और परिवार व शिक्षकों के मार्गदर्शन का सम्मान करने की अपील की। वहीं विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने कहा कि माता पिता अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए जीवनभर मेहनत और त्याग करते हैं। इसलिए विद्यार्थियों को गलत संगति और नशे से दूर रहकर अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए।

मेहनत और सफलता का नशा करें

मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री राधा सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि बेहतर जीवन का संकल्प है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि यदि किसी चीज का नशा करना है तो अपने सपनों, शिक्षा, ज्ञान, मेहनत और सफलता का नशा करें।

अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद

कार्यक्रम के अंत में प्रभारी मंत्री ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और उपस्थित नागरिकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी ने स्वयं नशे से दूर रहने और परिवार व समाज को भी नशामुक्त बनाने में सहयोग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक, पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

  • maihar-nasha-mukti-abhiyaan-2-0-students-awareness-program-minister-oath
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना