खरगोन में कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना का पुतला दहन, किसान कांग्रेस ने खाद, मूंग खरीदी और बिजली संकट को लेकर किया प्रदर्शन

खरगोन: मध्यप्रदेश में किसानों की समस्याओं को लेकर सियासत तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में खरगोन शहर के श्रीकृष्ण तिराहे पर जिला किसान कांग्रेस ने प्रदेश के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर तत्काल कार्रवाई की मांग उठाई।

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पुतला जलाने से रोकने का प्रयास करते हुए उसे अपने कब्जे में लेने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ताओं ने विरोध जारी रखा। बाद में फायर ब्रिगेड ने जलते हुए पुतले पर पानी डालकर आग बुझाई। इस दौरान कुछ देर के लिए मौके पर हल्की गहमागहमी का माहौल भी बना रहा, हालांकि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।

जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष परसराम पाटीदार ने आरोप लगाया कि प्रदेश के किसान खाद वितरण में लागू टोकन व्यवस्था के कारण भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रही, जिससे खेती प्रभावित हो रही है। उन्होंने मांग की कि टोकन व्यवस्था समाप्त कर किसानों को बिना किसी अनावश्यक बाधा के खाद उपलब्ध कराया जाए।परसराम पाटीदार ने कहा कि प्रदेशभर में मूंग की फसल की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर शत-प्रतिशत खरीदी सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को अपनी उपज औने-पौने दामों पर बेचने के लिए मजबूर न होना पड़े।

उन्होंने यह भी कहा कि खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध होनी चाहिए। उन्होंने किसानों की बिजली समस्या का मुद्दा भी उठाते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से सिंचाई और खेती-किसानी का कार्य प्रभावित हो रहा है। किसान कांग्रेस ने सरकार से किसानों को प्रतिदिन 12 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान किसान कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने किसानों की मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और अधिक व्यापक और उग्र बनाया जाएगा।

इस विरोध प्रदर्शन में संतोष पाटीदार, मांगीलाल पाटीदार, हुकुमचंद पाटीदार, जयंतीलाल पाटीदार, संतोष यादव, राजेश पाटीदार, पांडु यादव, भूपेंद्र पाटीदार, मांगीलाल राठौड़, कैलाश यादव, विजय कोचले, कादर बेग, राजेंद्र पवार, रेवाराम पाटीदार, राजाराम पाटीदार, केशव यादव, सुरेश पाटीदार, प्रकाश जोशी, नितेश मंडलोई, मुकेश गोले, देवेंद्र कर्मा, दीपू सोनी, देवेंद्र सोनी, अमित ठक्कर, प्रयाग मराठा, अरविंद्र चौधरी, हीरालाल परमार, गबु यादव, लड्डू यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – परमाणु डेटा लीक, वैश्विक सुरक्षा पर गहराया महासंकट!

  • kharagon-farmer-congress-burns-agriculture-minister-aidal-singh-kansana-effigy-protests-over-fertilizer-moong-procurement-power-crisis
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना