बुरहानपुर को मिलेगा विकास का नया रोडमैप, अर्चना चिटनिस ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

बुरहानपुर: शहर के समग्र, संतुलित और जनकेंद्रित विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों सहित सभी दलों के जनप्रतिनिधियों तथा नगर निगम एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ वार्डवार विकास समीक्षा एवं संवाद बैठक आयोजित की। बैठक में शहर के प्रत्येक वार्ड की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर जनप्रतिनिधियों के सुझावों के आधार पर नई विकास कार्ययोजना तैयार की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक अर्चना चिटनिस ने कहा कि बुरहानपुर का विकास राजनीति से ऊपर एक साझा संकल्प है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होगा और सभी वार्डों को समान प्राथमिकता के साथ मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक वार्ड की समस्याओं का सर्वे कर निर्धारित समय सीमा में उनका समाधान सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा। इनमें जलभराव, पेयजल आपूर्ति, ड्रेनेज व्यवस्था, सड़क निर्माण एवं मरम्मत, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, आंगनवाड़ी भवन, बीपीएल कार्ड सत्यापन, कचरा संग्रहण, विद्युत व्यवस्था और यातायात प्रबंधन जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। विधायक ने निर्देश दिए कि जिन वार्डों में पर्याप्त जलदाब के साथ पानी नहीं पहुंच रहा है वहां तकनीकी सुधार किए जाएं, लंबित नल कनेक्शन शीघ्र दिए जाएं तथा अधूरी पाइपलाइन परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।

स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए घर-घर कचरा संग्रहण प्रणाली को सुदृढ़ करने, कचरा वाहनों का निर्धारित समय तय करने, बाजार क्षेत्रों से नियमित कचरा उठाने तथा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। साथ ही हाथ ठेलों के माध्यम से कचरा संग्रहण व्यवस्था को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग को आंगनवाड़ी भवनों से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र समाधान और बीपीएल कार्ड सत्यापन प्रक्रिया में आ रही परेशानियों को दूर करने के निर्देश दिए गए। वहीं शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए अनुपयोगी बीएसएनएल पोल हटाने, क्षतिग्रस्त बिजली के खंभे बदलने तथा विद्युत तारों को व्यवस्थित करने के निर्देश भी संबंधित विभागों को दिए गए।

विधायक अर्चना चिटनिस ने बताया कि नगर में करीब 26 करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प योजना, सड़क मरम्मत योजना और मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना के तहत कई विकास कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि अनेक परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में प्रत्येक वार्ड की जरूरत के अनुसार विकास कार्यों को और गति दी जाएगी। पर्यावरण संरक्षण को लेकर उन्होंने ‘प्लास्टिक मुक्त बुरहानपुर’ अभियान के तहत प्रत्येक परिवार को दो-दो कपड़े के थैले उपलब्ध कराने तथा बड़े स्तर पर वृक्षारोपण और पौधों के संरक्षण का अभियान चलाने की घोषणा की।

महापौर माधुरी अतुल पटेल ने इस सर्वदलीय विकास संवाद की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की बैठकों से सभी जनप्रतिनिधियों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि विधायक अर्चना चिटनिस ने पहले भी कई विकास कार्यों और जनसमस्याओं का गंभीरता से समाधान कराया है, जिससे शहर के विकास को नई गति मिली है। बैठक में भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों ने भी विधायक की संवाद आधारित कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि सभी दलों को एक मंच पर लाकर नगरहित के मुद्दों पर चर्चा करना सकारात्मक पहल है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बेहतर समन्वय से बुरहानपुर का विकास और तेज होगा।

बैठक में नगर निगमाध्यक्ष अनिता अमर यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, एसडीएम पल्लवी पौराणिक, नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव, विभिन्न विभागों के अधिकारी, सभी दलों के पार्षद, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक के समापन पर विधायक अर्चना चिटनिस ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल विकास कार्य कराना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए बुरहानपुर को स्वच्छ, सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आदर्श नगर बनाने का संकल्प दोहराया।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर: किसानों की मांगों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कृषि मंत्रियों का पुतला दहन

 

  • burhanpur-mla-archana-chitnis-holds-all-party-development-dialogue-prepares-ward-wise-development-roadmap
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    डबरा: देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्विफ्ट कार से कई हथियार बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    डबरा/ भरत रावत: डबरा देहात थाना पुलिस ने अवैध…

    आगे पढ़ें
    शिवपुरी में दूध, मावा और पनीर की जांच तेज, 7 प्रतिष्ठानों से लिए गए सैंपल

    शिवपुरी।कुलदीप शर्मा| जिले में मिलावटी और घटिया गुणवत्ता वाले…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया