शहर की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर चेम्बर होगा मुखर, संभागायुक्त को सौंपेगा ज्ञापन

सतना/राहूल बजाज की रिपोर्ट: शहर की मूलभूत सुविधाओं की बदहाल स्थिति और नगर निगम आयुक्त के कथित तानाशाहीपूर्ण रवैये के विरोध में विंध्य चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने अब संभागीय आयुक्त रीवा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है। यह निर्णय चेम्बर अध्यक्ष सतीश सुखेजा की अध्यक्षता में चेम्बर भवन में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।

चेम्बर महामंत्री मनोज कटारे ने बताया कि 6 जुलाई को चेम्बर प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम आयुक्त से मुलाकात कर शहर की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया था, लेकिन समस्याओं के समाधान के बजाय प्रशासन का रवैया उदासीन बना रहा। इसके विरोध में 14 जुलाई को व्यापारी प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम परिसर पहुंचकर ज्ञापन देने का कार्यक्रम तय किया था।

चेम्बर का आरोप है कि 14 जुलाई को जब व्यापारी नगर निगम परिसर पहुंचे, तब पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोकने के लिए धक्का-मुक्की की और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, जिसे चेम्बर ने लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताया। इसके साथ ही नगर निगम आयुक्त पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने निगम की शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए चेम्बर पदाधिकारियों और व्यापारियों को नोटिस एवं फोन कॉल के माध्यम से प्रताड़ित किया। चेम्बर के अनुसार, पूर्व मंत्री हरिओम गुप्ता और सहयोजित सदस्य विपिन त्रिपाठी के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई के लिए पत्र भेजना भी इसी बदले की भावना का हिस्सा है।

बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों ने नगर निगम आयुक्त के रवैये की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि शहर की सफाई, सड़क, जल निकासी और अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि इससे पहले महापौर योगेश ताम्रकार भी सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि नगर निगम आयुक्त विकास कार्यों में अपेक्षित सहयोग नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण शहर का विकास प्रभावित हो रहा है। चेम्बर ने निर्णय लिया है कि वह संभागीय आयुक्त रीवा को विस्तृत ज्ञापन सौंपकर नगर निगम आयुक्त के खिलाफ शिकायत करेगा। साथ ही 14 जुलाई की घटना में पुलिस द्वारा बल प्रयोग और वाटर कैनन के उपयोग की निष्पक्ष जांच की मांग भी करेगा। बैठक में अध्यक्ष सतीश सुखेजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहर वाधवानी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक जैन, महामंत्री मनोज कटारे, सहमंत्री हिमांशु अरोरा, कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल सहित कार्यकारिणी के कई सदस्य उपस्थित रहे।

  • satna-chamber-delegation-to-meet-rewa-divisional-commissioner-over-civic-issues-and-alleged-harassment
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना