सीताराम रसोई परिवार ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज को भेंट की अत्याधुनिक HFNC मशीन, गंभीर नवजातों को मिलेगा बेहतर उपचार

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) के शिशु रोग विभाग में नवजात शिशुओं के उपचार को और अधिक प्रभावी एवं आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय सीताराम रसोई परिवार ने बीएमसी को अत्याधुनिक एचएफएनसी (High Flow Nasal Cannula-HFNC) मशीन दान स्वरूप भेंट की है। इस जीवनरक्षक उपकरण के उपलब्ध होने से गंभीर रूप से बीमार नवजात शिशुओं को बेहतर ऑक्सीजन सपोर्ट मिलेगा तथा कई मामलों में वेंटिलेटर पर निर्भरता कम हो सकेगी।

बीएमसी में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. पी.एस. ठाकुर ने मशीन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जब समाज और चिकित्सा संस्थान मिलकर कार्य करते हैं, तब स्वास्थ्य सेवाएं अधिक प्रभावी और जनहितैषी बनती हैं। उन्होंने सीताराम रसोई परिवार द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस आधुनिक उपकरण से शिशु रोग विभाग में आने वाले नवजात मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी।

HFNC मशीन क्यों है महत्वपूर्ण

शिशु रोग विशेषज्ञों के अनुसार HFNC (High Flow Nasal Cannula) तकनीक नवजात शिशुओं के उपचार में अत्यंत उपयोगी मानी जाती है। यह मशीन गंभीर रूप से बीमार बच्चों को नियंत्रित एवं उच्च प्रवाह वाली ऑक्सीजन उपलब्ध कराती है, जिससे उनकी सांस लेने की क्षमता बेहतर होती है। इस तकनीक का सबसे बड़ा लाभ यह है कि कई मामलों में वेंटिलेटर जैसी आक्रामक प्रक्रिया की आवश्यकता कम हो जाती है। साथ ही यह नवजातों के नाजुक फेफड़ों की सुरक्षा करते हुए उनकी रिकवरी को तेज करने में भी सहायक होती है।

पहले भी कर चुके हैं सहयोग

सीताराम रसोई परिवार का बीएमसी के साथ यह पहला सहयोग नहीं है। संस्था पूर्व में भी शिशु रोग विभाग को फोटोथेरेपी मशीन सहित कई आवश्यक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करा चुकी है। संस्था के संरक्षक प्रकाश चौबे ने कहा कि बच्चों का जीवन बचाने और उनकी मुस्कान लौटाने से बड़ा कोई सामाजिक दायित्व नहीं हो सकता। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संस्था भविष्य में भी समाज के सहयोग से जरूरतमंद मरीजों के उपचार में हरसंभव सहयोग करती रहेगी।

वरिष्ठ चिकित्सकों और समाजसेवियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनीष जैन ने किया, जबकि डॉ. अंकित जैन ने सीताराम रसोई परिवार का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक प्रकाश चौबे, हिमांशु मिश्रा, मनोज वर्मा, प्रभात चौबे, प्रभात जैन, दिलीप मुखारिया, राजीव चौरसिया, संजीव चौरसिया एवं राजेश गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. आशीष जैन, डॉ. शालिनी हजेला, डॉ. रूपा अग्रवाल, डॉ. अजीत असाटी, डॉ. महेंद्र सिंह चौहान, डॉ. रविकांत अरजरिया, डॉ. अमर गंगवानी, डॉ. अंजलि पटेल, डॉ. संजय प्रसाद, डॉ. शीला जैन, डॉ. राघवेंद्र चौबे सहित मेडिकल कॉलेज के अनेक वरिष्ठ चिकित्सक एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

आपातकालीन सेवाओं को मिलेगा नया बल

बीएमसी के मीडिया प्रभारी डॉ. सौरभ जैन ने बताया कि सामाजिक सहभागिता के माध्यम से सरकारी अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। सीताराम रसोई परिवार द्वारा प्रदान की गई इस अत्याधुनिक HFNC मशीन से गंभीर रूप से बीमार नवजात शिशुओं को समय पर बेहतर उपचार मिल सकेगा तथा शिशु रोग विभाग की आपातकालीन सेवाएं पहले से अधिक मजबूत और प्रभावी होंगी।

ये भी पढ़े – ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत सागर पुलिस की व्यापक जनजागरूकता, स्कूलों से लेकर हॉटस्पॉट क्षेत्रों तक पहुंचा संदेश

  • sitaram-rasoi-family-donates-advanced-hfnc-machine-to-bundelkhand-medical-college-sagar-for-critical-newborn-care
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

    सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

    आगे पढ़ें
    राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

    डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया