केंद्रीय विद्यालय मुरैना में नशामुक्ति अभियान, एसपी ने 300 से अधिक विद्यार्थियों को दिलाई शपथ

मुरैना।महेंद्र सिंह लहरिया| मध्य प्रदेश शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत केंद्रीय विद्यालय मुरैना में नशामुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने 300 से अधिक छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई तथा युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

विद्यार्थियों को बताए नशे के दुष्परिणाम

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों को अपनाकर जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि युवा वर्ग नशे से दूर रहकर समाज में जागरूकता फैलाने की भूमिका निभाए।

नशामुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने शपथ ली कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे, अपने परिवार और समाज को भी नशामुक्त बनाने का प्रयास करेंगे तथा नशीले पदार्थों के अवैध निर्माण, बिक्री या तस्करी जैसी गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देंगे।

अभियान जिलेभर में रहेगा जारी

पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की कि यदि कहीं नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह डावर, रक्षित निरीक्षक रविकांत शुक्ला, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण तथा पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। मुरैना पुलिस के अनुसार “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान 15 जुलाई 2026 से जिलेभर में चलाया जा रहा है और आगामी दिनों में भी जारी रहेगा।

 
 

 

  • morena-kendriya-vidyalaya-drug-awareness-oath-sp-campaign-news
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना