नशामुक्ति अभियान या सरकारी लाइसेंस: गुना में प्रशासन की दोहरी नीति पर उठे सवाल

गुना/ मोहित सोनी: मध्य प्रदेश में एक ओर पुलिस और प्रशासन द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी” और “नशामुक्त मध्य प्रदेश” जैसे अभियानों के जरिए लोगों, खासकर युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर नशीले पदार्थों की बिक्री के लिए सरकारी लाइसेंस और अनुमति दिए जाने को लेकर अब आम जनता में सवाल उठने लगे हैं।

अभियान और सरकारी लाइसेंस के बीच विरोधाभास

पुलिस और प्रशासन की ओर से स्कूल कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों और विभिन्न आयोजनों के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। रैलियों और कार्यक्रमों में युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की जा रही है।

लेकिन इसी बीच लोगों का सवाल है कि जब नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, तो नशीले पदार्थों की बिक्री के लिए सरकारी लाइसेंस और अनुमति आखिर क्यों दी जाती है? यही विरोधाभास अब चर्चा का विषय बन गया है।

जनता पूछ रही है राजस्व बड़ा या युवाओं का भविष्य?

यह भी पढ़े: https://brandwaani.in/supreme-court-seeks-cbse-reply-over-gulf-students-withheld-class-12-result/

आम नागरिकों का सवाल है कि क्या नशामुक्ति अभियान केवल जागरूकता रैलियों, पोस्टरों और नारों तक सीमित रह जाएगा? लोगों का कहना है कि एक ओर युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी जाती है, वहीं दूसरी ओर सरकार द्वारा लाइसेंस के माध्यम से कुछ नशीले पदार्थों की बिक्री को अनुमति दी जाती है।

ऐसे में सवाल उठ रहा है कि सरकार की प्राथमिकता क्या है राजस्व अर्जित करना या युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करना?

सिर्फ रैलियों से कैसे खत्म होगा नशा?

लोगों का कहना है कि नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान जरूरी हैं, लेकिन केवल रैलियां और शपथ कार्यक्रम पर्याप्त नहीं होंगे। जब तक नशीले पदार्थों की उपलब्धता, अवैध कारोबार और युवाओं तक उनकी पहुंच पर प्रभावी नियंत्रण नहीं किया जाता, तब तक नशामुक्ति अभियान की सफलता पर सवाल उठते रहेंगे।

अब बड़ा सवाल यही है कि क्या प्रशासन नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों के साथ साथ नशीले पदार्थों की उपलब्धता को नियंत्रित करने के लिए भी ठोस कदम उठाएगा, या फिर “नशे से दूरी है जरूरी” का संदेश केवल जागरूकता कार्यक्रमों तक ही सीमित रहेगा?

  • guna-drug-deaddiction-campaign-government-licenses-administrative-policy-questions
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना