ऑपरेशन मुस्कान: 30 मिनट में मिले तीन गुमशुदा बच्चे, कोतवाली पुलिस ने परिजनों को सौंपा

शिवपुरी।कुलदीप शर्मा| शिवपुरी कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 30 मिनट में तीन गुमशुदा नाबालिग बच्चों को सकुशल तलाश कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की तत्परता के साथ बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार की भी लोगों ने सराहना की।

सूचना मिलते ही शुरू किया गया सर्च अभियान

रविवार को परिजनों ने थाना कोतवाली पहुंचकर बताया कि उनके तीन नाबालिग बच्चे माधव चौक क्षेत्र से लापता हो गए हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रोहित दुबे ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर शहर के प्रमुख स्थानों पर तलाश अभियान शुरू कराया।

यह भी पढ़े: शिवपुरी में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, पॉक्सो एक्ट में केस; मारपीट में क्रॉस एफआईआर दर्ज

कई स्थानों पर तलाश के बाद सकुशल मिले बच्चे

पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति तथा एसडीओपी सचिन कुमार धुर्वे के निर्देशन में पुलिस टीम ने पुराना बस स्टैंड, माधव चौक, गुरुद्वारा चौराहा, न्यू ब्लॉक, झांसी चौराहा, गुना बायपास और फतेहपुर चौराहा सहित कई स्थानों पर सर्च अभियान चलाया। इस दौरान तीनों बच्चे रातोर तिराहे के पास सकुशल मिल गए।

थाने में चिप्स खिलाकर बढ़ाया बच्चों का हौसला

बच्चों को थाना कोतवाली लाकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान थाना प्रभारी रोहित दुबे ने बच्चों को चिप्स खिलाकर उनका हौसला बढ़ाया। इस भावुक पल का वीडियो भी सामने आया है, जिसकी सोशल मीडिया पर सराहना की जा रही है।

परिजनों ने बच्चों को सुरक्षित वापस मिलने पर शिवपुरी कोतवाली पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की प्रशंसा की।

 
 

 

  • operation-muskaan-shivpuri-police-found-three-missing-children-in-30-minutes
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना