टीकमगढ़ में स्व. सुलोचना जैन और स्व. देवेंद्र जैन की स्मृति में रक्तदान शिविर, दो व्हीलचेयर भेंट

टीकमगढ़।धर्मेंद्र सिंह लोधी| समाजसेविका स्वर्गीय सुलोचना जैन और स्वर्गीय देवेंद्र जैन अस्तोन की पुण्य स्मृति में नगर भवन टीकमगढ़ में श्रद्धांजलि सभा एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उनकी पुत्रियों द्वारा ईशानिका मेमोरियल फाउंडेशन के माध्यम से आयोजित किया गया। इस दौरान मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया गया।

श्रद्धांजलि सभा के बाद हुआ रक्तदान शिविर

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दिवंगत दंपति को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में युवाओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में कुल 20 यूनिट रक्तदान किया गया, जिसे जरूरतमंद मरीजों के उपचार के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

दो व्हीलचेयर की गईं भेंट

दिवंगत दंपति की स्मृति में उनकी पुत्रियों एवं दामादों ने ईशानिका मेमोरियल फाउंडेशन को दो व्हीलचेयर भेंट कीं। इनका उपयोग जरूरतमंद मरीजों की सहायता और सेवा कार्यों में किया जाएगा।

बड़ी संख्या में नागरिक रहे मौजूद

कार्यक्रम में पंचायती मंदिर के अध्यक्ष एडवोकेट सुधीर बजाज, वरिष्ठ पत्रकार श्रीपाल नायक, पूनम जायसवाल, संध्या भदौरा, वंदना जैन, मीना (कंचन लॉज), लता पोतदार, सुनील घुवारा, पंडित मनीष भैया, एडवोकेट आशीष जैन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आयोजकों ने कहा कि समाजहित के कार्यों और मानव सेवा के माध्यम से दिवंगत आत्माओं को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है।

यह भी पढ़े: शिवपुरी में महिला अधिवक्ता ने ऑनलाइन उत्पीड़न का लगाया आरोप, साइबर जांच की मांग

 
  • tikamgarh-blood-donation-camp-wheelchairs-tribute-sulochana-devendra-jain
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना