शिवपुरी में 50 वर्षीय महिला लापता, बेटे से कहासुनी के बाद घर से निकली; पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी

शिवपुरी।कुलदीप शर्मा| शहर की नमोनगर कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय जानकी बाई आदिवासी घर से लापता हो गई हैं। महिला के पति नेवालाल आदिवासी की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

बेटे से कहासुनी के बाद घर से निकलीं

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, नेवालाल आदिवासी ने बताया कि उनके चार बेटे हैं। बड़ा बेटा भोपाल में रहता है, जबकि वे अपनी पत्नी और तीन बेटों कमल, मोहित एवं रोहित के साथ नमोनगर स्थित घर में रहते हैं। उनका कहना है कि 18 जुलाई को छोटे बेटे कमल से किसी बात को लेकर जानकी बाई की कहासुनी हुई थी। इसके बाद 19 जुलाई की सुबह करीब 5 बजे वह बिना किसी को बताए घर से चली गईं।

मोबाइल घर पर छोड़ गईं, परिजन कर रहे तलाश

परिजनों के अनुसार, महिला अपना मोबाइल फोन भी घर पर छोड़ गई हैं। परिवार ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका।

पुलिस ने लोगों से मांगी मदद

कोतवाली थाना पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 87/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि महिला के संबंध में कोई जानकारी मिले तो निकटतम पुलिस थाने या कोतवाली शिवपुरी को सूचना दें। परिजन से 7415999214 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़े: शिवपुरी में महिला अधिवक्ता ने ऑनलाइन उत्पीड़न का लगाया आरोप, साइबर जांच की मांग

  • shivpuri-namonagar-missing-woman-kotwali-police-search-family-appeal
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना