सीहोर में 13 दिन बाद झमाझम बारिश, किसानों को मिली राहत; अगले 2-3 दिन भारी बारिश का अलर्ट

सीहोर।नफीस खान| जिले में 13 दिनों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली। रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक करीब नौ घंटे हुई लगातार बारिश से मौसम सुहावना हो गया। गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली, वहीं खरीफ फसलों, विशेषकर सोयाबीन की खेती कर रहे किसानों के चेहरों पर भी खुशी लौट आई है। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक जिले में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है।

नए मौसमी सिस्टम से फिर सक्रिय हुआ मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने नए चक्रवाती परिसंचरण तथा मध्य भारत से गुजर रही मानसून ट्रफ के सक्रिय होने से प्रदेश में बारिश का दौर फिर शुरू हुआ है। इसी के प्रभाव से सीहोर जिले में अच्छी वर्षा दर्ज की गई। विभाग ने आगामी दिनों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की भी संभावना जताई है।

श्यामपुर में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज

भू-अभिलेख विभाग के 21 जुलाई के आंकड़ों के अनुसार जिले में औसतन 0.45 इंच बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक श्यामपुर में 1.42 इंच, बुधनी में 1.02 इंच और रेहटी में 0.76 इंच वर्षा हुई। वहीं सीहोर शहर में 0.28 इंच तथा भैरूंदा में 0.12 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। आष्टा, जावर और इछावर में हल्की या नगण्य वर्षा दर्ज हुई।

सीजन में अब तक 14.75 इंच बारिश

एक जून से अब तक जिले में औसतन 14.75 इंच वर्षा दर्ज की जा चुकी है। आष्टा में सबसे अधिक 19.76 इंच बारिश हुई है। इसके अलावा जावर में 17.87 इंच, भैरूंदा में 15.43 इंच, रेहटी में 15.36 इंच, इछावर में 14.88 इंच, सीहोर शहर में 13.02 इंच, बुधनी में 12.50 इंच और श्यामपुर में 9.15 इंच वर्षा दर्ज की गई है।

फसलों और जलाशयों को होगा लाभ

विशेषज्ञों का मानना है कि इस बारिश से खेतों में नमी बढ़ेगी और सोयाबीन सहित खरीफ फसलों की बढ़वार में तेजी आएगी। यदि अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहती है तो जिले के नदी-नालों, तालाबों और जलाशयों का जलस्तर भी बढ़ेगा, जिससे सिंचाई और पेयजल व्यवस्था को भी फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़े: शिवपुरी में महिला अधिवक्ता ने ऑनलाइन उत्पीड़न का लगाया आरोप, साइबर जांच की मांग

  • sehore-rain-alert-heavy-rain-farmers-relief-monsoon-update
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना