सतना में व्यापारियों की मांगों पर 3 दिन का आश्वासन: 6 दिन बाद भी बैठक नहीं, चेंबर ने महापौर को लिखा पत्र

सतना/ राजकुमार बजाज: व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं के स्थायी समाधान को लेकर दिए गए आश्वासन पर अमल नहीं होने से व्यापारी वर्ग में नाराजगी बढ़ती जा रही है। विंध्य चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सतना के महामंत्री मनोज कटारे ने महापौर योगेश ताम्रकार को पत्र लिखकर ज्ञापन लेते समय दिए गए तीन दिन के आश्वासन की याद दिलाई है। चेंबर का कहना है कि आश्वासन के छह दिन बाद भी नगर निगम अधिकारियों और चेंबर प्रतिनिधिमंडल के बीच बैठक को लेकर कोई सूचना नहीं दी गई है।

दरअसल, 14 जुलाई 2026 को शहर में व्याप्त सड़क, नाली, पेयजल, गंदे पानी की निकासी और यातायात व्यवस्था सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर विंध्य चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपने का प्रयास किया था। इस दौरान 51 व्यापारी एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में व्यापारी नगर निगम कार्यालय पहुंचे थे।

6 घंटे तक निगम परिसर में बैठे रहे व्यापारी

व्यापारियों के प्रदर्शन के दौरान नगर निगम परिसर में बैरिकेड और वाटर कैनन की व्यवस्था की गई थी। चेंबर के अनुसार, व्यापारी करीब छह घंटे तक नगर निगम परिसर के चबूतरे पर बैठे रहे, लेकिन नगर निगम आयुक्त या कोई अन्य अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा।

इसके बाद मौके पर एडीएम विकास सिंह और महापौर योगेश ताम्रकार पहुंचे। चेंबर पदाधिकारियों के अनुसार, महापौर ने व्यापारियों की मांगों को जायज बताते हुए नगर निगम अधिकारियों और चेंबर प्रतिनिधिमंडल के साथ तीन दिन के भीतर बैठक कर समस्याओं के स्थायी समाधान का आश्वासन दिया था।

यह भी पढ़े:  मध्यप्रदेश सरकार के दो बड़े फैसले: पेंशनर्स को राहत, 7 SPS अधिकारियों को मिला IPS अवार्ड

छह दिन बाद भी बैठक की सूचना नहीं मिलने पर नाराजगी

चेंबर महामंत्री मनोज कटारे ने कहा कि ज्ञापन सौंपे जाने के छह दिन बाद भी बैठक को लेकर नगर निगम प्रशासन की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई है। व्यापारियों का आरोप है कि शहर की मूलभूत समस्याओं को लेकर लगातार मांग उठाने के बावजूद प्रशासन की ओर से गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।

चेंबर पदाधिकारियों की बैठक में इस बात पर भी नाराजगी जताई गई कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर दिए गए आश्वासन के बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है।

कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन के दूसरे चरण की तैयारी

चेंबर ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही शहर की विभिन्न समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए नगर निगम प्रशासन द्वारा ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो सहयोगी संस्थाओं के साथ बैठक कर आंदोलन के दूसरे चरण की रणनीति तैयार की जाएगी।

चेंबर का कहना है कि व्यापारी वर्ग शहर की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन का सहयोग करना चाहता है, लेकिन आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से अब व्यापारियों में असंतोष बढ़ रहा है।

  • satna-traders-demands-chamber-writes-letter-to-mayor-after-no-action
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना