डबरा: चार दिन में अंधे कत्ल का पर्दाफाश, दोस्त ही निकला साहिल का कातिल

डबरा।भरत रावत| रेलवे माल गोदाम के पास स्थित पठान बाबा दरगाह परिसर में चार दिन पहले मिले युवक के शव के मामले का डबरा देहात पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, भौतिक साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए मृतक के पुराने दोस्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है।

रेलवे माल गोदाम के पास मिला था युवक का शव

पुलिस के अनुसार, 16 और 17 जुलाई की दरमियानी रात रेलवे माल गोदाम स्थित पठान बाबा दरगाह परिसर में एक युवक का शव मिला था। शुरुआती जांच में उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की पहचान 25 वर्षीय साहिल खान, निवासी मोहन सिंह नगर, डबरा के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया। पुलिस का संदेह साहिल के पुराने दोस्त हरीश जोशी, निवासी गुप्तापुरा पर गया। पुलिस के अनुसार, हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया।

पुराने दोस्त के बीच विवाद बना हत्या की वजह

पुलिस जांच में सामने आया कि साहिल खान और हरीश जोशी पिछले सात-आठ वर्षों से दोस्त थे। दोनों कृषि उपज मंडी क्षेत्र में साथ रहते थे और गुटखा-पुड़िया बेचने का काम करते थे। पुलिस के मुताबिक, घटना वाली रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके दौरान हरीश ने चाकू से साहिल के गले पर वार कर दिया। गंभीर चोट और अधिक रक्तस्राव के कारण साहिल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

डबरा देहात पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक और तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज तथा लगातार की गई पड़ताल की मदद से चार दिन के भीतर इस अंधे कत्ल का खुलासा किया गया।

यह भी पढ़े: शिवपुरी में महिला अधिवक्ता ने ऑनलाइन उत्पीड़न का लगाया आरोप, साइबर जांच की मांग

  • dabra-sahil-khan-murder-case-friend-arrested-police-disclosure
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना