दतिया उपचुनाव: रात्रि कॉम्बिंग गश्त में 59 स्थायी वारंटी गिरफ्तार, 71 गिरफ्तारी वारंट तामील

दतिया।संतोष चंसोलिया| आगामी विधानसभा उपचुनाव-2026 के मद्देनजर दतिया पुलिस ने जिलेभर में व्यापक रात्रिकालीन कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान के दौरान 59 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 71 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए गए।

59 स्थायी वारंटी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में फरार चल रहे 59 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें थाना कोतवाली से 45, सिविल लाइन से 9, सेवढ़ा से 2, जबकि इंदरगढ़, जिगना और भांडेर थाना क्षेत्रों से एक-एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा कुल 71 गिरफ्तारी वारंटों का भी तामील कराया गया।

गुंडा बदमाशों और हिस्ट्रीशीटरों की हुई जांच

कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने 127 गुंडा बदमाशों, 61 हिस्ट्रीशीटरों और 2 जिला बदर व्यक्तियों की आकस्मिक जांच की। अभियान में जिले के लगभग 140 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।

सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग

पुलिस टीमों ने होटल, ढाबों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, एटीएम, सार्वजनिक स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और वाहनों की भी जांच की गई।

शांतिपूर्ण चुनाव कराने पर पुलिस का फोकस

दतिया पुलिस का कहना है कि आगामी विधानसभा उपचुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। आने वाले दिनों में भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।

यह भी पढ़े: शिवपुरी में महिला अधिवक्ता ने ऑनलाइन उत्पीड़न का लगाया आरोप, साइबर जांच की मांग

 
  • datia-bypoll-night-combing-operation-59-warranties-arrested-police
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

आगे पढ़ें
भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में