टीकमगढ़ में अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई: दो ट्रैक्टर जब्त

टीकमगढ़/ दित्यपाल राजपूत: जिले में अवैध खनिज उत्खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देश पर सोमवार को खनिज विभाग की टीम ने ग्राम मडोरी नदी क्षेत्र और जतारा बाईपास पर कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा। इनमें एक वाहन से अवैध रूप से रेत का उत्खनन किया जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रैक्टर खनिज बोल्डर का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया।

मडोरी नदी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन करते पकड़ा ट्रैक्टर

सहायक खनिज अधिकारी के अनुसार, गोपनीय सूचना के आधार पर खनिज विभाग की टीम ने ग्राम मडोरी स्थित नदी क्षेत्र में अचानक जांच की। इस दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में मजदूरों द्वारा नदी से अवैध रूप से रेत निकाली जा रही थी। जैसे ही खनिज विभाग की टीम मौके पर पहुंची, वहां मौजूद मजदूर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गए।

विभागीय टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को नदी से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन ट्रॉली का पहिया नदी में फंस गया। इसके बाद टीम ने ट्रैक्टर को बाहर निकालकर जब्त कर लिया। जब्त ट्रैक्टर को सुरक्षित रखने के लिए थाना चंदेरा में खड़ा कराया गया है।

जतारा बाईपास पर बोल्डर का अवैध परिवहन पकड़ा

यह भी पढ़े: शिवपुरी में महिला अधिवक्ता ने ऑनलाइन उत्पीड़न का लगाया आरोप, साइबर जांच की मांग

इसके बाद खनिज विभाग की टीम ने जतारा बाईपास क्षेत्र में कार्रवाई की। यहां एक ट्रैक्टर ट्रॉली में खनिज बोल्डर का अवैध परिवहन किया जा रहा था। जांच के दौरान वाहन पर कोई पंजीयन क्रमांक भी अंकित नहीं पाया गया।

खनिज विभाग ने वाहन को जब्त कर थाना जतारा में सुरक्षित खड़ा कराया है। विभाग द्वारा वाहन और खनिज परिवहन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत होंगे प्रकरण

सहायक खनिज अधिकारी ने बताया कि दोनों मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। संबंधित प्रकरण तैयार कर अर्थदंड की कार्रवाई के लिए कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे।

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रेत उत्खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध खनन और परिवहन में लगे लोगों में हड़कंप की स्थिति है।

  • tikamgarh-illegal-sand-mining-mineral-department-action-two-tractors-seized
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना