
छतरपुर/अमित अवस्थी की रिपोर्ट: जिले की प्रशासनिक व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया गया है। कलेक्टर पार्थ जैसवाल एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नमः शिवाय अरजरिया के एक साथ अवकाश पर जाने के कारण सागर संभाग के कमिश्नर ने प्रशासनिक कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए अपर कलेक्टर विनय द्विवेदी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
जारी आदेश के अनुसार, विनय द्विवेदी अवकाश अवधि के दौरान कार्यवाहक कलेक्टर के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। इसके साथ ही उन्हें जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इस व्यवस्था के तहत अवकाश अवधि तक विनय द्विवेदी दोनों महत्वपूर्ण प्रशासनिक दायित्वों का संचालन करेंगे, जिससे जिले में शासकीय कार्यों एवं विकास योजनाओं के संचालन में किसी प्रकार की बाधा न आए।
ये भी पढ़े – छतरपुर में छात्रों का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और परीक्षा प्रणाली में सुधार की उठाई मांग
- chhatarpur-collector-parth-jaiswal-leave-vinay-dwivedi-appointed-acting-collector








