टीकमगढ़ में पुरानी रंजिश को लेकर बुजुर्ग महिला पर लाठी से हमला, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

टीकमगढ़/धर्मेंद्र सिंह लोधी की रिपोर्ट:  जिले के दिगौड़ा कस्बे में पुरानी रंजिश के चलते एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में महिला घायल हो गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, दिगौड़ा कस्बे के घुसयाना मोहल्ला निवासी मुन्नी देवी पत्नी चतुर्भुज घोष सोमवार रात अपने घर के बाहर बैठी थीं।

इसी दौरान मोहल्ले का रहने वाला आलोक उर्फ सनी घोष वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने लगा। बताया गया है कि जब मुन्नी देवी ने विवाद करने से मना किया, तो आरोपी ने कथित रूप से लाठी से हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग महिला को चोटें आईं, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

दिगौड़ा थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी आलोक उर्फ सनी घोष के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े – टीकमगढ़ में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कृषि विज्ञान केंद्र ने किसानों के लिए जारी की एडवाइजरी

 

  • tikamgarh-digauda-elderly-woman-assault-lathi-old-rivalry-fir-registered
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना