
भोपाल।आदि मिश्रा| केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को राजधानी भोपाल में भाजपा कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों की मांगों पर कार्रवाई और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों के समाधान की मांग की।
बीजेपी कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार पर छात्रों के मुद्दों की अनदेखी का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की।
कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर लगाए आरोप
कांग्रेस नेताओं का कहना था कि दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन और उससे जुड़े घटनाक्रम के बाद केंद्र सरकार जवाब देने से बच रही है। उनका आरोप है कि छात्रों और युवाओं की आवाज को दबाया जा रहा है। कांग्रेस ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए।
कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। नेताओं ने छात्रों के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने और शिक्षा से जुड़े मुद्दों का समाधान करने की मांग की।
यह भी पढ़े: https://brandwaani.in/rkdf-university-property-tax-dues-kishan-suryavanshi-bhopal/
- bhopal-congress-protest-bjp-office-dharmendra-pradhan-resignation-demand










