टीकमगढ़: नवागत एसपी सुधीर अग्रवाल ने संभाला कार्यभार, अपराधियों पर सख्ती और नशामुक्त समाज को बताया प्राथमिकता

टीकमगढ़/ दित्यपाल राजपूत: भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी सुधीर अग्रवाल ने मंगलवार को टीकमगढ़ जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर जिले की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग से जुड़ी जानकारी ली।

नवागत एसपी ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना, आमजन को त्वरित और प्रभावी पुलिस सेवा उपलब्ध कराना तथा जनता और पुलिस के बीच विश्वास को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

नशे के खिलाफ अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर

एसपी सुधीर अग्रवाल ने ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान को जिले में प्रभावी रूप से संचालित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति

नवागत पुलिस अधीक्षक ने कहा कि टीकमगढ़ पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करेगी। फरियादियों की शिकायतों का संवेदनशील और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अलावा साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने और पुलिस की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने पर भी जोर दिया जाएगा।

एसपी ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य ऐसा वातावरण तैयार करना है, जिसमें प्रत्येक नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस करे और जरूरत पड़ने पर उसे समय पर पुलिस सहायता मिल सके।

यह भी पढ़ें:पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा बयान: आरोपियों के खिलाफ सख्त कानून की तैयारी

पूर्व पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के स्थानांतरण के बाद सुधीर अग्रवाल ने टीकमगढ़ जिले के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में जिम्मेदारी संभाली है।

  • New SP Sudhir Agrawal Takes Charge In Tikamgarh, Focus On Crime Control And Drug-Free Society
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना