26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया आमरण अनशन, जेपी नड्डा ने जूस पिलाकर तुड़वाया उपवास

नई दिल्ली।आदि मिश्रा| सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों तक चले आमरण अनशन को समाप्त कर दिया है। गुरुवार देर रात केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा मेदांता अस्पताल पहुंचे और उन्हें जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। अनशन समाप्त होने के बाद वांगचुक ने एक वीडियो संदेश जारी कर अपने फैसले की वजह भी बताई।

लिखित आश्वासन मिलने के बाद लिया फैसला

सोनम वांगचुक ने वीडियो संदेश में कहा कि सरकार और विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसदों से कई मुद्दों पर लिखित आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने भूख हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया है।

इन मुद्दों पर मिला सकारात्मक भरोसा

वांगचुक के अनुसार, सरकार ने संसद में परीक्षा सुधार पर चर्चा कराने, प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामले दर्ज नहीं करने तथा NEET पेपर लीक से जुड़े आत्महत्या पीड़ितों के परिवारों को मुआवजा देने के प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार करने का भरोसा दिया है।

वीडियो संदेश जारी कर दी जानकारी

अनशन समाप्त करने के बाद सोनम वांगचुक ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दिए गए आश्वासनों पर आगे ठोस कार्रवाई होगी। इस घटनाक्रम के बाद परीक्षा सुधार और छात्र आंदोलन से जुड़े मुद्दे एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं।

 
 
  • sonam-wangchuk-ends-hunger-strike-jp-nadda-assurance-news
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

शिवपुरी: पंचायत की शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, सरपंच ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

शिवपुरी।कुलदीप शर्मा| जिले की पिछोर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम…

आगे पढ़ें
PM आवास के मकान को लेकर दो भाइयों में खूनी विवाद: बड़े भाई की मौत, सगे भाई समेत 5 पर हत्या का आरोप

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र की…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में