
इंदौर।आदि मिश्रा| इंदौर में ड्रग्स, ऑनलाइन सट्टा और जमीन से जुड़े कथित संगठित नेटवर्क की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इस मामले में अब मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के दूसरे भाई भरत पटवारी को भी राजेंद्र नगर पुलिस ने नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया है।
जमीन के दस्तावेज और लेन-देन की होगी जांच
पुलिस के अनुसार, भरत पटवारी से जमीन से जुड़े दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन के रिकॉर्ड के संबंध में पूछताछ की जाएगी। इससे पहले पुलिस उनके भाई नाना पटवारी और बिल्डर सुमित मंत्री से भी लंबी पूछताछ कर चुकी है।
ड्रग्स, ऑनलाइन सट्टा और जमीन कारोबार के कथित कनेक्शन की पड़ताल
जांच एजेंसियां ड्रग्स, ऑनलाइन सट्टा और जमीन के कारोबार के बीच कथित संबंधों की जांच कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य आरोपी मानव गंगवानी पुलिस रिमांड पर
ऑनलाइन सट्टा मामले का मुख्य आरोपी मानव गंगवानी फिलहाल 27 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर है। उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है।
- indore-drugs-online-betting-case-bharat-patwari-police-notice








